नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों के दोस्त और रिश्तेदार इन दिनों पाकिस्तानी ठगों के निशाने पर हैं। दिल्ली के अलग-अलग साइबर पुलिस स्टेशन में इस तरह की शिकायतें मिली हैं। ऐसे ही एक मामले में उत्तर जिला साइबर पुलिस ने ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। उत्तर जिला साइबर पुलिस स्टेशन में 13 जनवरी को इंद्रलोक निवासी अहमद ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने बताया कि दुबई में काम करने वाले उनके दोस्त के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी हुई है। किसी ने फेसबुक पर उनके दोस्त के नाम से संपर्क किया और वीजा नियमों के उल्लंघन में गिरफ्तार होने का भय दिखाकर दो लाख रुपये ठग लिए।फर्जी फेसबुक आईडी के जरिये कर रहे संपर्कजांच से जुड़े पुलि...