दतिया, जुलाई 16 -- दतिया में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ता बैठक ने मंच से जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को चेतावनी भरे अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि वो भूलने वाले प्राणी नहीं हैं और दोस्ती -दुश्मनी दोनों याद रखते हैं। उन्होंने हाल ही में हुए चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।DM और SP को मंच से चेतावनी दतिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जिला प्रशासन पर खुलकर निशाना साधा। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने दतिया के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को चेतावनी भरे लहजे में कहा मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं, मैं याद रखता हूं। मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश...