देहरादून, जुलाई 4 -- पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड में बतौर मुख्यमंत्री 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। वे नारायण दत्त तिवारी के बाद लंबे समय तक रहने वाले दूसरे मुख्यमंत्री हैं। सीएम ने कहा है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेव बनने से देहरादून भी एक तरह से एनसीआर का हिस्सा लगता है। धामी ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों जानकारी देते हुए यह बात कही। धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेव को लेकर कहा है कि 'इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से एक तरह से ऐसा हो गया है कि देहरादून भी एनसीआर (नेशनस कैपिटल रीजन) का ही एक हिस्सा हो गया है।' आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए करीब 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून का सफर हो रहा है। यही वजह है कि सीएम ने एक तरह से अब देहरादून सिटी को भी एनसीआर से जोड़ दिया। यह भी पढ़ें- दिल्ली-उत्तराखंड में ...