नई दिल्ली, मार्च 27 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तपिश के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पश्चिम बर्द्धमान के पांडवेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ने देश में फिर से 'लॉकडाउन' लगने की आशंका जताई और कहा कि भाजपा की कोई भी रणनीति उन्हें लड़ने से नहीं रोक सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ बुलाई गई वर्चुअल बैठक से एक दिन पहले ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, "वे फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं और लोगों को घरों में कैद कर सकते हैं। 2021 में भी हमने लॉकडाउन के बीच चुनाव लड़ा और जीता था। मैं किसी भी स्थिति में लड़ने के लिए तैयार हूं।" आपको बता दें कि शुक्रवार को ईंधन आपूर्ति पर होने वाली...