रायपुर, जुलाई 12 -- Devkinandan Thakur Statement: मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का देश में चल रहे इंग्लिश मीडियम और कॉन्वेंट स्कूलों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए बॉलीवुड पर भी निशाना साधा। इसके लिए उन्होंने देश के सभी कॉन्वेंट स्कूलों को बंद करने तक की बात कह डाली। उन्होंने विकल्प के तौर पर देश में मॉर्डन गुरुकुलम खोलने की बात कही। जानिए क्या है पूरा मामला।स्कूल में बच्चियों को बॉलीवुड के गानों पर क्यों नचाया जा रहा? देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- "कोई माने या ना माने हमारे देश में कॉन्वेंट और इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या बढ़ रही है। आप बताइये स्कूल में जवान और छोटी-छोटी बच्चियों को बॉलीवुड के गानों पर क्यों ...