अयोध्या, फरवरी 24 -- मवई,संवाददाता।अयोध्या के मवई ब्लॉक क्षेत्र के हंसराजपुर गांव के निवासी वीर जवान देवेश सिंह मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। भारतीय सेना में तैनात देवेश सिंह ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया। जब शहीद का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो 'भारत माता की जय' और 'देवेश सिंह अमर रहें' के नारों से आसमान गूंज उठा। सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों और जनसमूह की आंखें भी नम हो गईं।श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिलाधिकारी, एसएसपी, सीओ और एसडीएम सहित कई प्र...