नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के विरोध को लेकर विपक्षी दलों को घेरते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के "रग-रग में नारी का अपमान" भरा हुआ है। उन्होंने कहा, "जब भी सपा को प्रदेश की सत्ता मिली, महिलाओं के साथ बर्बरता और क्रूरता की घटनाएं हुईं। उस दौर में प्रदेश में एक ही स्लोगन गूंजता था, देख सपाई, बिटिया घबराई। विधानसभा परिसर में मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशेष सत्र समाजवादी पार्टी और INDI गठबंधन के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ विशेष निंदा प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से बुलाया गया है। कहा कि अपनी महिला विरोधी छवि के लिए कुख्यात ह...