नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। विजय सालगांवकर की कहानी एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 176.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म 272.80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।पहले दिन से ही शानदार कमाई 'दृश्यम 3' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ की धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ कमाए, जबकि रविवार को कमाई बढ़कर 61 करोड़ पहुंच गई। इस तरह फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में भारत में कुल 176.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह भी पढ़ें- 'दृश्यम 3' की सफलता पर आया डायरेक्टर का पहला रिएक्शन,बताया किस बा...