नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम-3' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। इस फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्मों की तरह ऑडियंस को इसकी भी कहानी और प्रेजेंटेशन पसंद आया है। फिल्म में फीमेल लीड रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस श्रिया सरन के काम की काफी तारीफ हो रही है। श्रिया ने साल 2001 में तेलुगू फिल्म 'इष्टम' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वह 'संतोषम', 'शिवाजी - द बॉस' और 'RRR' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रिया ने एक लंबा सफर इंडस्ट्री में तय किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है? उनके पास कितनी और कौन-कौन सी गाड़ियां है और उनका घर कितने का है? चलिए जानते हैं।एक फिल्म के लिए कितनी फीस? एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रिया सरन साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। वह अपनी ...