अल्मोड़ा, फरवरी 27 -- ताड़ीखेत ब्लाक सभागार में दुग्ध संघ के तत्वावधान में दुग्ध उत्पादकों की बैठक हुई। इसमें ताड़ीखेत दुग्ध अवशीतन केंद्र से जुड़े अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे। मुख्य अतिथि पूर्व डेयरी फेडरेशन अध्यक्ष कुंवर सिंह गुंसाई ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को दूध की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तभी उत्पादकों को उचित मूल्य का लाभ मिलेगा। सहायक निदेशक लीलाधर सागर ने पशु आहार सहित पशुपालकों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीके भी बताए। प्रधान प्रबंधक पुष्कर नगरकोटी, डॉ. दीपेंद्र गोनिया ने पशु टीकाकरण की जानकारी दी। हाल ही में दिवंगत हुए कुछ सचिवों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। कार्यक्रम में आनंद सिंह, आनंद बुधानी, केवलानंद पपनै, कैलाश चंद्र तिवारी, उत्तम सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.