कानपुर, फरवरी 27 -- बिठूर, संवाददाता। बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत करने वाले 'दी बैटल ऑफ बैंड' में छात्रों के ग्रुप ने धमाल मचाया। साथ ही दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। अनिकेत मैसी ने जिया धड़क धड़क... से शुरुआत की। फास्ट म्यूजिक में ग्रुप ने ओ सइयों नी...समेत कई गानों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही एलन हाउस इंस्टीट्यूट, वीएसएसडी कॉलेज, सीएसजेएमयू तारा बैंड ने एक से बढ़ कर एक प्रतुतियां दीं और दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। दो घंटे तक चले दी बैटल ऑफ बैंड की प्रस्तुतियों पर लोग थिरकते रहे। अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो गरीब सुदामा... महोत्सव में दोपहर में शहर के कलाकारों ने मंच से प्रस्तुतियां दीं। कला कुंज के कलाकारों ने सुदामा चरित्र पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो गरीब सुदामा...