दरभंगा, सितम्बर 27 -- दरभंगा। दरभंगा एम्स के निदेशक डॉ. माधवानंद कर शनिवार को नेत्रम फाउंडेशन के संरक्षक बने। इस मौके पर डॉ. कर ने कहा कि नेत्रम फाउंडेशन दृष्टि दिव्यांगों के लिए समर्पित संस्था है। एम्स के माध्यम से दिव्यांगों के हितार्थ कई काम किये जाएंगे। मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा से फाउंडेशन के विषय में अवगत होने पर निदेशक डॉ. कर ने फाउंडेशन के संरक्षक के रूप में अपनी सहमति प्रदान की। डॉ. कर ने दृष्टि दिव्यांग उज्ज्वल द्वारा निर्मित संस्था की वेबसाइट को देखकर अभिभूत होते हुए कहा कि इस युवक का भविष्य समुज्ज्वल होना तय है। प्रो. जयशंकर झा ने दो दशक पूर्व कामेश्वरी प्रिया पूअर होम परिसर स्थित राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय से अपने जुड़ाव के संस्मरणों को साझा किया।फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राकेश किरण झा ने...