रांची, जनवरी 3 -- रांची, संवाददाता। जिला स्कूल मैदान में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेले का रविवार को समापन होगा। समापन से एक दिन पूर्व शनिवार को मेले में पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को मिला, कई नई पुस्तकों का लोकार्पण और भोजपुरी कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहे। मेले में चर्चित कवि एवं गजलकार हिमकर श्याम के गजल संग्रह 'दिल बंजारा' का लोकार्पण किया गया। आयोजक व समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही डॉ. कुमुद की दो पुस्तकों- 'महिला उपन्यासकार और हमारा समाज' तथा 'लड़ेंगे तो जीतेंगे' का विमोचन हुआ। 'लड़ेंगे तो जीतेंगे' पुस्तक 1978-83 के बोधगया भूमि आंदोलन पर आधारित है। इसके अतिरिक्त, गीतांजलिश्री के कविता संग्रह 'माँ प्रकृति' का भी लोकार्पण किया गया। भ...