नई दिल्ली, मई 27 -- क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज 40 का आंकड़ा छू लेता है तो उसकी कोशिश फिफ्टी जड़ने की होती है। हालांकि, हर बार कोशिश सफल हो जाए, यह जरूरी नहीं। ऐसे में बल्लेबाज का आउट होने पर बहुत दिल जलता है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 'दिलजले क्लब' में तो कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 40 या उससे अधिक रन बनाकर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह 19 बार 40 प्लस बनाकर अपना विकेट गंवा चुके हैं। कोहली आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 43 रन जोड़कर आउट हुए और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने धर्मशाला में 25 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का जमाया। पूर्व धाकड़ ओपनर धवन लिस्ट मे...