हाजीपुर, दिसम्बर 14 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र कला, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित हाजीपुर की प्रसिद्ध संस्था आदर्श चेतना सेवा संस्थान हाजीपुर की ओर से 'दालान' रंगमंच अंतर्गत कोनहारा घाट हाजीपुर स्थित प्रसिद्ध नेपलिया छावनी मंदिर के परिसर में एकल नाटक की प्रस्तुति की गई। सुधांशु कुमार चक्रवर्ती द्वारा लिखित नाटक 'मास्टर भोलू राम' की प्रस्तुति में शिक्षकों की स्थिति को दर्शाया गया। लेखक ने इस नाटक के माध्यम से बताया है कि शिक्षकों के ऊपर शैक्षणिक कार्य के अलावे अतिरिक्त कार्य अधिक होते हैं, जिसके कारण उनकी मानसिक स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ जाती है। इस नाटक की प्रस्तुति रंगकर्मी सुधांशु कुमार चक्रवर्ती द्वारा दी गई। इस नाटक में बताया गया कि शिक्षकों से अतिरिक्त काम कम से कम लिया जाए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां बाधित न हो। इस अवसर पर संस्था के संस्थ...