'दवा कारोबारियों की मांगों का जल्द समाधान करे सरकार'
हल्द्वानी, मई 18 -- भावना कोहली हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से दवा कारोबारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि दवा कारोबारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल जैसी कठिन परिस्थितियों में जब अधिकांश लोग घरों में सीमित हो गए थे, उस समय भी दवा कारोबारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों तक दवाएं पहुंचाने का कार्य किया। मेडिकल स्टोर संचालकों और दवा व्यापारियों ने सरकार एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया। वर्तमान में दवा कारोबारी कई समस्याओं का सामना कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.