नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- सिंगर मीका सिंह ने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी को सपोर्ट करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। मीका सिंह ने मीडिया और इंडस्ट्री के बाकी लोगों को चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर कोई भी यह कह दे कि उसने देलर पाजी को शराब पीते हुए देखा है, तो मैं गाना ही छोड़ दूंगा। मीका सिंह ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की है कि लोगों ने बिना बात को जाने और समझे सीधे दलेर मेहंदी पर शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगा दिया। मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के स्टेज पर लड़खड़ाने और ठीक से नहीं गा पाने की वजह बताते हुए कुछ ऐसा भी बताया, जो उन्हें कैमरा पर बोलने को उनके भाई ने मना किया गया था। सिंगर ने कहा- ये बातें करने के लिए मुझे दलेर पाजी ने मना भी किया था।वायरल वीडियो पर मीका का रिएक्शन मीका सिंह ने सोशल मीडिया आकर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ...