नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- Salman Khan Films: सलमान खान की मातृभूमि जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान ने अपनी दो हिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर भी बात की। सलमान खान ने कन्फर्म किया है कि दबंग का सीक्वल आएगा। लेकिन बजरंगी भाईजान का सीक्वल नहीं आएगा। आइए जानते हैं क्या बोले सलमान खान।दबंग फ्रेंचाइजी पर क्या बोले सलमान खान? सलमान खान ने ABP समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान सलमान खान से उनकी फिल्म दबंग और बजरंगी भाईजान के सीक्वल को लेकर सवाल हुआ। उन्होंने कहा, "दबंग बिल्कुल बनेगी क्योंकि दबंग हमारे हाथ में है। बाकी फिल्में उनके हाथ में है।"बजरंगी भाईजान के फैंस को लगा झटका वहीं, सलमान खान से जब पूछा गया कि उन्हें क्यों लगता है कि बजरंगी भाईजान का सीक्वल नहीं आएगा? इस पर सलमान खान ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि इम...