नई दिल्ली, अगस्त 27 -- भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच भारत ने 165 रनों से जीता था और दूसरे मैच में भी अच्छी पकड़ बना रखी है। हालांकि कोलंबो में खेला जा रहा मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है और इसका श्रेय पासिंदु सूरियाबंडारा और सोनल दिनुषा की पारी को जाता है, जिन्होंने श्रीलंका को दूसरी पारी में 350 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सूरियाबंडारा शतक से चूक गए थे लेकिन सोनल का शानदार फॉर्म जारी है। वह अब तक सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं और श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुषा के प्रदर्शन की तारीफ की है और उनका मानना है कि उनकी बैटिंग में तेंदुलकर की झलक दिखती है। यह भी पढ़ें- कन्फ्यूजन हुआ लेकिन...