फरीदाबाद, मई 13 -- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद नगर निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगा खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि अफसरों ने नगर निगम को 'लूट का अड्डा' बना दिया है और इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया जाता है। गुर्जर ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता का पैसा डकारने वालों तुम्हें कीड़े पड़ेंगे, तुम ही नहीं तुम्हारे बच्चे भी भुगतेंगे। ऊपर वाला सब देख रहा है। इस बैठक का एक वीडियो भी अब सामने आया है। मंगलवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में गुर्जर ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर और अन्य अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अनियमितताओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक के इस कथित वीडियो में गुर्जर को यह आर...