संवाददाता, दिसम्बर 11 -- यूपी के बहराइच में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। बेटी को तलाश रहे लड़की के पिता ने एक शोहदे पर इसका आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि शोहदे ने उन्हें फोन कर खुद इस बारे में बताया है। बकौल पिता शोहदे ने उनसे फोन पर कहा, 'तुम्हारी बेटी को जहां ले जाना था लिए जा रहा हूं।' इस कॉल को सुनकर पिता के होश उड़ गए। वह भागे-भागे थाने पहुंचे और बेटी के अपहरण की जानकारी दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बहराइच के हजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का सात दिसम्बर की दोपहर दो बजे उस समय अपहरण हो गया, जब किशोरी की मां घर पर नहीं थी। यही नहीं शोहदे ने किशोरी के पिता को फोन पर कॉल कर कहा कि वह उसकी बेटी को जहां ले जाना था, वहां ले जा रहा है। यह फोन सुनकर ...