नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- पति-पत्नी के रिश्ते में छोटी-छोटी बातों पर रूठना और फिर प्यार से मनाना चलता रहता है। कभी पत्नी नाराज हो जाती है, तो कभी पति को समझ नहीं आता कि आखिर गलती कहां हुई। ऐसे में एक प्यारा सा मैसेज या दिल से कही गई शायरी माहौल को थोड़ा हल्का कर सकती है। खासकर तब, जब शायरी में प्यार के साथ थोड़ी मस्ती भी हो। अगर आपकी पत्नी भी आपसे रूठी हुई हैं और आप बिना ज्यादा सफाई दिए उन्हें मनाना चाहते हैं, तो इन शायरियों को भेज सकते हैं। इनमें प्यार, अपनापन, मजाक और पत्नी को मनाने की प्यारी कोशिश, सब कुछ मिलेगा। 1. तुम रूठो तो घर भी थोड़ा सूना-सूना लगता है, तुम हंस दो तो हर कोना अपना सा लगता है। अब मान भी जाओ मेरी प्यारी पत्नी, तुम्हारे बिना मेरा दिल बिल्कुल नहीं लगता है। 2. गलती मेरी थी, ये बात मानता हूं, तुम्हारे सामने अपनी हार मानता...