नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Sadhguru At Delhi Tourism Conclave: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने मंगलवार को दिल्ली की तुगलक लेन का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों के नाम उन लोगों के नाम पर नहीं होने चाहिए, जिन पर नरसंहार और बड़े पैमाने पर अत्याचार करने के आरोप हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा धर्म का नहीं, बल्कि ऐतिहासिक व्यक्तियों के काम और उनकी विरासत का है।औरंगजेब रोड का सुनाया किस्सा दिल्ली के अक्षरधाम में आयोजित Spiritual and Heritage Tourism Conclave 2026 में बोलते हुए सद्गुरु ने दिल्ली की सड़कों के नामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनसे कुछ लोगों ने औरंगजेब रोड के नाम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि अब उस सड़क का नाम बदल दिया गया है।तुगलक लेन का नाम भी बदलना चाहिए इसके बाद सद्गुरु ने...