'तिलक वर्मा जल्द ही भारतीय टीम के कप्तान भी बनेंगे', पूर्व चीफ सिलेक्टर ने चलाया तंज का तीर
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उपकप्तान तिलक वर्मा पर तंज का तीर चलाया है। उन्होंने कहा कि तिलक जल्द ही भारतीय टी20 टीम के कप्तान बन जाएंगे। उन्होंने टीम में 23 वर्षीय बैटर की जगह पर सवाल उठाया है। तिलक ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाए। उन्हें छठे नंबर पर भेजा गया जबकि अक्षर पटेल (4 गेंदों में 10) पांचवें नंबर उतरे। भारत को नॉटिंघम में 125 रनों से ऐतिहासिक हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने 201/7 का स्कोर बनाया और भारत की पारी 11.4 ओवर में 76 रनों पर ढेर हो गई। तिलक आयरलैंड के खिलाफ 55 रन की पारी को छोड़कर लगातार असफल रहे हैं। वह इंग्लैंड में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। उन्होंने पहले मैच में 13 और दूसरे में नाबाद 24 रन जुटाए।'तिलक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.