अररिया, जून 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता 'तपती दुपहरिया उमस भरी शाम... हर कोई बेहाल हर कोई परेशान.. जी हां, भीषण गर्मी में जिलेवासियों की यही स्थिति हो गयी है। प्रचंड गर्मी के बीच पिछले कुछ दिनों से बिजली की आंख मिचौनी ने जिले वासियों का जीना दुश्वार कर दिया है। कब बिजली जाएगी और कब आएगी, किसी को पता नहीं। शुक्रवार को बिजली आती जाती रही। शुक्रवार देर रात भी दो से ढाई घंटे बिजली गायब रही। फिर सुबह पांच बजे अचानक बिजली चली गयी। आई तो फिर 11 बजे चली गयी। डेढ़ घंटे बाद करीब 12.30 बजे फिर आ गर्य। बताया गया कि मेंटेनेंस को लेकर ऐसा किया गया। लेकिन फिर 1.54 में गयी बिजली 3.27 में बजे आई। फिर 3.36 में चली गयी। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी बिजली ट्रिपिंग होती रही। जिले में हो रही 134.8 मेगावाट बिजली आपूर्ति: इधर अररिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक ...