संवाददाता, मई 20 -- UP News : अंधविश्वास कभी-कभी इंसान की पूरी जिंदगी तबाह कर देता है। यह किसी के लिए मौत का सबब भी बन सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में जहां एक पिता ने सड़क हादसे में बेटे की जान जाने के बाद इस शक में तांत्रिक की हत्या कर दी कि हो न हो उसके तंत्र-मंत्र की वजह से ही ऐसा हुआ होगा। तांत्रिक पर पिता के शक की वजह यह थी कि उस तांत्रिक ने जनवरी 2025 में उससे दो लाख रुपए उधार मांगे थे जो उसने दिए नहीं थे। तब तांत्रिक ने इस शख्स से कहा था कि पैसे नहीं देने का खामियाजा तुमको भुगतना पड़ेगा। इसी के कुछ दिन बाद शिवरात्रि के दिन सड़क हादसा हुआ जिसमें इस शख्स ने अपना बेटा गंवा दिया। बेटे की मौत के बाद उसने कुछ अन्य ज्योतिषियों और ओझाओं से इस बारे में बात की। वह जितना इस बारे में सोचता गया उतना ही उसका विश्वास...