नई दिल्ली, जुलाई 1 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदि के चढ़ावे की चोरी को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के राम मंदिर ना जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि अमित शाह पिछले ढाई साल में एक बार भी अयोध्या में राम मंदिर नहीं गए। उन्होंने अमित शाह पर भगवान राम के नाम पर वोट लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पिछले ढाई साल में एक बार भी दर्शन के लिए नहीं गए लेकिन जगह-जगह जाकर भगवान राम जिक्र कर वोट जरूरत मांगे। इसी के साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी को सच्चा सनातनी बताते हुए अमित शाह से पाच सवाल भी किए। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राम मंदिर में ढाई साल से दर्शन करने नहीं गए। इन 891 दिनों ...