वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ नर्स के कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि नर्स ने तीमारदार से ही ग्लूकोज ड्रिप (आइवी फ्लूइड) बदलने के लिए कह दिया। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा किया। एमएस ने किसी तरह मामला शांत कराया।चोलापुर थाना क्षेत्र के मंगोलेपुर निवासी पंकज कुमार सिंह को पेट दर्द पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज डॉ. प्रमोद कुमार की देखरेख में चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे जब ग्लूकोज ड्रिप खत्म हो गई, तो उन्होंने नर्स से बदलने का अनुरोध किया। मरीज के अनुसार, नर्स ने झल्लाते हुए कहा कि ग्लूकोज ड्रिप बदलने का काम आपका है, मेरा नहीं। नर्स के इस व्यवहार से नाराज मरीज ने आपत्ति जताई, जिसके बाद वार्ड में हंगामा खड़ा हो गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.