नई दिल्ली, जनवरी 2 -- बॉलीवुड के जाने-माने स्टार और डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर डॉन 3 को लेकर लंबे वक्त से बज बना हुआ है। 'डॉन 3' को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। साल 2025 में फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, इसके बाद से स्टार्स की एंट्री को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही हैं। ऐसे में अब इन सबके बीच 'डॉन 3' में एक नए एक्टर की एंट्री की खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में किस स्टार की एंट्री होने वाली है।इस एक्टर की हुई 'डॉन 3' में एंट्री फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में लगातार कास्टिंग में बदलाव का सिलसिला जारी है। 'डॉन 3' में पहले जहां रणवीर सिंह के बाहर होने की खबरें आईं, फिर कियारा आडवाणी और विक्रांत मैसी ...