नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- महाराष्ट्र में डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की बढ़ती घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं को तुरंत हिरासत में लिया जाए। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आईं, जिसमें उन्होंने कल्याण के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों पर हुए हमले के मामले में जमानत की शर्तों को चुनौती दी थी। उनके वकील मुकुल रोहतगी ने याचिका वापस ले ली है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि उसने म्हात्रे की जमानत रद्द करने की मांग की है। अदालत ने नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को तय की है।एक दिन पहले ही पालघर में भी हुई घटना इससे एक दिन पहले भी पालघर जिले में एक अस्पताल में डॉक्टरों औ...