दरभंगा, दिसम्बर 6 -- दरभंगा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पटना के आईजी निशित कुमार उज्ज्वल ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन कर चिकित्सक अपने सामाजिक सरोकार का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। वे केवल चिकित्सा के क्षेत्र में ही योगदान नहीं कर रहें, बल्कि विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में मजबूत स्तंभ बनकर उभर रहे हैं। वे शुक्रवार को मिथिलांचल ईएनटी एसोसिएशन की ओर से दरभंगा मेडिकल कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय बिहार-झारखंड के 49वें वार्षिक कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने के बाद चिकित्सकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़े स्क्रीन पर लाइव ऑपरेशन वर्कशॉप को देख वे स्तब्ध रह गए कि कान, नाक और गले का इलाज कोसों आगे निकल गया है। बाहर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कठिन ऑपरेशन को जिस दक्षता से किया, उसका लाभ यहां के चिकित्सकों और पीजी छात्रों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.