'डेब्यू फ्लॉप शो' की भरपाई करके अंशुल कंबोज का सीना हुआ चौड़ा, बोले- एक मैच से ऐसा नहीं होता
ऑकलैंड, नवम्बर 4 -- भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज अपने शुरुआती वनडे करियर में अच्छे और खराब दोनों दौर देख चुके हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि 50 ओवर के प्रारूप में उनका निराशाजनक डेब्यू अपने खेल में सुधार करने की प्रेरणा बना। कंबोज ने पिछले महीने मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू मैच में नौ ओवर में 82 रन लुटाए थे। हालांकि, उन्होंने ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर इसकी भरपाई की। कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पांच विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 10 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।एक खराब मैच से ऐसा नहीं होता कंबोज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''एक खराब मैच से किसी खिलाड़ी का करियर तय नहीं होता। मैंने हमेशा की तरह अपनी प्रक्रिया पर ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.