रांची, मार्च 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के आंदोलन पर राजद ने चिंता जताई है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की अपील की। विवाद की मुख्य वजह जुलाई 2020 से मिल रहे एसीपी और एमएसीपी लाभ को अचानक रोकना है। मार्च 2025 के बाद भुगतान बंद होने से 16 फरवरी से विवि में कामकाज प्रभावित है। राजद ने मानवीय आधार पर मांगों को पूरा कर शैक्षणिक माहौल बहाल करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...