प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को 'मानसिक स्वास्थ्य के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग' विषयक व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक प्रो. अमरीश श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल तकनीक मानवीय संवेदना का विकल्प नहीं, बल्कि एक पुल है। उन्होंने नैतिक टेली-काउंसलिंग, स्वयं-सहायता टूल्स और तनाव व चिंता के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने के तरीकों के बारे में बताया। वक्ता का परिचय डॉ. रंजना तिवारी ने दिया। संचालन डॉ. रुचिका वर्मा और डॉ. प्रिया सोनी खरे ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. महेश कुमार मौर्या, शर्मिला श्रीवास्तव, शाम्भवी चौहान, हमज़ा खान, रिद्धि रस्तोगी, ऋचा द्विवेदी, अभिनव सिंह और हृदयांशी मौर्या उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...