'ट्री ऑफ लाइफ' प्रतियोगिता में दो छात्राओं ने बढ़ाया मान
गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। इनटैक की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की "ट्री ऑफ लाइफ रीजनल विनर्स" प्रतियोगिता में गोरखपुर की दो छात्राओं ने स्थान बनाकर शहर का गौरव बढ़ाया है। पूरे देश से चयनित 106 विद्यार्थियों में एसएस एकेडमी की कक्षा 9 की छात्रा अग्रिम गुप्ता तथा एबीसी अकादमी की कक्षा 9 की छात्रा नितिशा साहनी का नाम शामिल हुआ है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को विभिन्न पेड़ों के महत्व, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े रचनात्मक चित्र प्रस्तुत करने थे। अग्रिम गुप्ता ने एलोवेरा विषय पर आकर्षक प्रस्तुति दी, जबकि नितिशा सनी ने बरगद (बनयान) वृक्ष को अपनी कलाकृति का विषय बनाया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.