नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और टैरिफ को लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री जोसेफ ई. स्टिग्लिट्ज ने बेहद तीखी टिप्पणी की है। नई दिल्ली में चल रहे 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS) 2026' में बोलते हुए स्टिग्लिट्ज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ किया गया कोई भी समझौता उस कागज के टुकड़े के लायक भी नहीं है, जिस पर वह लिखा जाता है। यूरोपीय अर्थव्यवस्था का उदाहरण देते हुए स्टिग्लिट्ज ने समझाया कि भले ही यूरोपीय संघ (EU) का आकार बड़ा हो, लेकिन व्यापार के मामले में अमेरिका आगे है। उन्होंने कहा, "आदर्श रूप से यूरोप को जीतना चाहिए था, लेकिन यूरोप आपस में बंटा हुआ था। ट्रंप ने इसी का फायदा उठाया और एक-एक करके सबको दबाया।" यह भी पढ़ें- LIVE: भारत में पिछले 10 साल में तेजी से बढ़ी खपत, HTLS में न...