लखनऊ, जून 11 -- ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वालों विधिक परामर्श उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गयी योजना 'टेली लॉ' को और प्रभावी बनाने की जरूरत है। इसके लिए लोगों मे जागरूता बढ़ाई जाए, जिससे अधिकतम लोग इस योजना का लाभ ले सके। यह बात गुरुवार को विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में प्रतिभागियों ने कही। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता राज्य समन्यवक वागीश सिंह ने की, जिसमें निःशुल्क विधिक सेवा के क्रियान्वयन, प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। वागीश सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा पात्र लाभार्थियों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- साहिबगंज में खुला वृद्धजन सहायता व सुविधा केंद्र बैठक मे प्रदेश के सभी टेली लॉ के पैनल अधिवक्ता तथा जिले के 90 से अधिक कॉमन...