'टूर डी फ्रांस फेम्स' तक पहुंची हर्षिता
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- उपलब्धि : महज 19 साल की हर्षिता जाखड़ इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला साइकिलिस्ट बनीं नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पटियाला की सुनसान सड़कों पर पिता के साथ शुरू हुई एक बेटी की साइक्लिंग यात्रा अब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित महिला साइकिल रेस 'टूर डी फ्रांस फेम्स' के मंच तक पहुंच गई है। महज 19 साल की हर्षिता जाखड़ इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला साइकिलिस्ट बन गई हैं।
हर्षिता जाखड़ का मूल निवास हर्षिता जाखड़ का मूल निवास राजस्थान से है, हालांकि उन्होंने अपनी शुरुआती साइकिलिंग की ट्रेनिंग पंजाब के पटियाला में की। उन्होंने स्विट्जरलैंड में रेस के दूसरे चरण के औपचारिक शुभारंभ में आठ देशों की युवा और उभरती साइकिलिस्टों के विशेष अंतरराष्ट्रीय दल का नेतृत्व किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.