हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड सरकार में पोर्टफोलियो (विभाग) मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री बने राम सिंह कैड़ा गुरुवार को पहली दफा हल्द्वानी आएंगे। 'टीम राम सिंह कैड़ा' ने कैड़ा के आगन से पहले पूरा शहर और प्रमुख चौराहे पोस्टर-बैनर से पाट दिया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा दफ्तर में पसरा सन्नाटा और शीर्ष नेताओं की 'चुप्पी' ने सियासी गलियारों में नई बहस शुरू कर दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बीती 21 मार्च को भीमताल से दो बार के विधायक राम सिंह कैड़ा समेत पांच विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया था। 23 मार्च को विभाग आवंटन में कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन जैसे अहम विभाग दिए गए हैं।इसके बावजूद भाजपा संगठन में उत्साह का अभाव साफ दिख रहा है। न तो पार्टी कार्यालय में कोई औप...