नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। भारत ने तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट से अपने नाम किया। भारत ने गुवाहाटी में दूसरे मुकाबले में 406 रन का ऐतिहासिक टारगेट चेज किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को पांच विकेट से हार थमाई। वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ में 352 रनों का लक्ष्य हासिल किया और इतिहास रचा। वेस्टइंडीज ने पहली बार वनडे में 350 प्लस का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया। भारतीय गेंदबाजों के निराशजनक प्रदर्शन की हनुमा विहारी ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया पीछे जा रही क्योंकि 350 रनों का बचाव नहीं कर पाई। उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले बॉलिंग के पांचवें विकल्प की तलाश को भारत की सबसे बड़ी ...