नई दिल्ली, जुलाई 27 -- आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे में सीमित ओवरों की सीरीज समाप्त होने के बाद भारत का फोकस अब सबसे लंबे फॉर्मेट पर होगा। भारत 19 दिन के ब्रेक के बाद श्रीलंका से दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भिड़ेगा। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल स्टेडियम में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने आगामी सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को श्रीलंका की सरमजीं पर सीरीज 2-0 से जीतनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर भारत ने सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ नहीं किया तो यह निराशाजनक होगा।'श्रीलंका बहुत अच्छी टीम है लेकिन भारत.' जाफर ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''अगर बारिश नहीं हुई तो दोनों ...