वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पीएचसी बड़ागांव की ओर से बसनी स्थित कमला बालिका इंटर कॉलेज में टीबी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान दौरान पल्लवी लुटे ने छात्राओं को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने 'टीबी हारेगा, काशी जीतेगा' का नारा लगाया। करीना शाह ने स्वयंसेवकों की भूमिका और समुदाय स्तर पर टीबी जांच को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। सत्र के दौरान प्रधानाचार्या डॉ. नीति सिंह ने छात्राओं को टीबी उन्मूलन की शपथ भी दिलाई। इस दौरान विनिता सिंह, प्रतिभा राय, पूनम शर्मा, बृजेश कुमार, राकेश कुमार, अंजलि पाठक मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...