नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। कहा कि टीएमसी ने जिन लोगों को पार्टी से बाहर निकाल दिया, भाजपा उन लोगों को अहम पद देने के साथ चुनाव मैदान में उतार रही है। उन्होंने ऐसे नेताओं को कथित तौर पर नकारा करार दिया। बनर्जी यह बातें उन नेताओं के संदर्भ में कह रहे थे, जो 2021 के चुनाव के बाद टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। बनर्जी ने केंद्र सरकार पर पांच साल तक राज्य को उसके हक के पैसे से वंचित रखने का भी आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.