मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सरैयागंज टावर स्थित छठू चौधरी लेन, श्यामा मंदिर गली के पीछे और गोला बांध रोड समेत आधा दर्जन से अधिक जगहों पर स्मैकियों और संदिग्धों का जमावड़ा लगता है। शराब पीने वाले लोगों की भी वहां जुटते हैं। वार्ड पार्षद पति बंधु कुमार ने एक पार्षद और दो पार्षद पति के साथ शनिवार को एसएसपी से मुलाकात कर इसकी शिकायत की। आरोप लगाते हुए कहा कि इन इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती है। शिकायत करने पर लोगों के घरों पर पहुंच गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। इससे पहले कई लोगो के साथ इस तरह की घटना घट चुकी है। पार्षद पति ने एसएसपी से इलाके में गश्ती बढ़ाने का आग्रह किया। वहीं, एसएसपी ने नगर थानेदार को जगह चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.