दिल्ली, अक्टूबर 24 -- कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को बड़ी रैली करने का ऐलान किया है। कांग्रेस की इस रैली से व्यापारी संगठनों ने बिजनेस को नुकसान पहुंचने की संभावना को देखते हुए इसे टालने का आग्रह किया है। इसके लिए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि 1 नवंबर को होने वाली रैली को वो टाल दें। सीटीआई ने त्योहारी सीजन में कारोबार पर पड़ने वाले असर को देखते हुए यह आग्रह किया है।25 हजार करोड़ का होता है व्यापार दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि धनतेरस, दिवाली और भाई दूज का समय दिल्ली के खुदरा बाजारों के लिए सबसे व्यस्त दौर होता है, इस दौरान व्यापारी त्योहारों से काफी पहले से खरीदारी और बिक्री शुरू कर देते हैं। पत्र के अनुसार, व्...