कानपुर, मार्च 1 -- गवर्नमेंट इम्प्लाइज नेशनल कॉन्फेडरेशन (जीएनईसी) के प्रयासों से केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रितों को टाटा मुंबई में निशुल्क इलाज की सुविधा बहाल हो गई है। जीएनईसी के महासचिव मुकेश सिंह ने यह बातें संगठन की बैठक में कही। उन्होंने बताया कि सीजीएचएस निदेशालय ने 20 फरवरी को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह सुविधा 13 सितंबर 2024 से ही प्रभावी मानी जाएगी। बैठक में वीरेंद्र शर्मा, रबिंद्र मिश्रा, मारुति पवार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...