पूर्णिया, अप्रैल 12 -- कसबा, एक संवाददाता।प्राथमिक विद्यालय जनकबाग कुल्लाखास कसबा में विशेष नामांकन अभियान के तहत प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह, ऊर्जा और जनसहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीलू कुमारी के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने मिलकर पोषक क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर नामांकन से संबंधित बैनर लगाए गए ताकि अभिभावकों को जागरूक किया जा सके और वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराएं। साथ ही शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान की खास बात यह रही कि विद्यालय के बच्चों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। 'टन-टन घंटी बजी' गीत के माध्यम से बच्चों ने प्रेरणादायक प्रस्तुति दी, जिससे शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.