नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- विश्वास मत के दौरान विपक्ष का पक्ष रखते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। कहा कि सीएम पद की शपथ लेते सम्राट चौधरी ने गलतियां कर दी। बोलने में तीन चार शब्द गड़बड़ा गए। कोई बात नहीं है, टंग ऑफ स्लिप होता रहता है। सत्ताधारी दल के विधायकों ने तेजस्वी यादव की गलत अंग्रेजी को पकड़ लिया। एनडीए विधायकों ने कहा कि स्लिप ऑफ टंग होता हो तो तेजस्वी यादव ने अपनी गलती मान ली। तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अब उनके ऊपर परिवार वाद का आरोप नहीं लगेगा क्योंकि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी मंत्री थे, उनकी मां भी विधायक थीं और वे विधायक से डिप्टी सीएम फिर मुख्यमंत्री बन गए। इसके लिए शकुनी चौधरी जी को विशेष रूप से धन्यवाद देंगे कि उन्होंने भागलपुर में नरेंद्र मोदी को गाड़ देने क...