नई दिल्ली, मार्च 28 -- ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दुबई में अमेरिकी सैनिकों के 2 छिपे हुए ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले का दावा किया। आईआरजीसी के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फागरी ने कहा कि पहले ठिकाने पर 400 से ज्यादा और दूसरे पर 100 से अधिक अमेरिकी सैनिक मौजूद थे। इन हमलों में 500 से अधिक अमेरिकी सैनिकों और कमांडरों के हताहत होने का दावा किया गया। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया और उन्हें झूठ करार दिया है। ईरानी मीडिया ने इसे अमेरिका-इजरायल हमलों का बदला बताया और कहा कि दुबई में एम्बुलेंस घंटों तक मृतकों और घायलों को ले जाती रहीं। ईरान ने इसे अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन बताया। वहीं, अमेरिकी सेंटकॉम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दुबई में किसी भी अमेरिकी व्यक्ति पर कोई हमला ...