नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर तीखा जुबानी तीर चल निकला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोशल मीडिया पर फ्लाइट का एक कथित वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला है। वहीं कांग्रेस ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे नेता प्रतिपक्ष का व्यक्तिगत दौरा बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर पलटवार किया है।झूठ फैलाने से थक गए, थोड़ी सैर कर आएं: BJP का तीखा तंज बीजेपी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक साथी-यात्री का रिकॉर्ड किया गया कथित वीडियो पोस्ट किया, जिसमें राहुल गांधी फ्लाइट में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी ने तंज कसते हुए लिखा, "झू...